
ब्याज दर, टैरिफ की चिंता व विदेशी निवेशकों पर रहेगी बाजार की नजर

बाजार इस हफ्ते उतार-चढ़ाव में रह सकता है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसले, टैरिफ की जारी चिंताओं और, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।औद्योगिक उत्पादन व पीएमआई विनिर्माण जैसे आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।Market दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेगा। इस समय सबकी निगाहें संभावित राहत रैली के लिए अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों पर टिकी हैं। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक सोमवार से शुरू होगी। इसका फैसला एक अक्तूबर को आएगा। यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दरें घटेंगी तो Market में तेजी आ सकती है। एक अक्तूबर को वाहनों की बिक्री के आंकड़े, जीएसटी संग्रह और त्योहारी बिक्री भी महत्वपूर्ण कारक होगी। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,200 अंक या 2.66 फीसदी व एनएसई निफ्टी 672 अंक या 2.65 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।>>>Visit: Samadhanvani
एच-1बी वीजा व फार्मा पर टैरिफ की गिरफ्त में बाजार]

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारतीय शेयर Market पिछले हफ्ते सुस्त रुख के साथ बंद हुए। एच-1बी वीजा की बढ़ती लागत को लेकर चिंताओं के बीच आईटी सूचकांक शुरुआती दबाव में रहा। दवा उत्पादों पर नए अमेरिकी टैरिफ के कारण दवा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से धारणा और कमजोर हुई।बड़े शेयरों की तुलना में मझोले व छोटे शेयरों में ज्यांदा गिरावट दर्ज की गई। रुपया लगातार कमजोर होता रहा।



