
महिला विश्वकप : रुबिया का अर्धशतक पड़ा भारी, 129 पर ही सिमट गई पाकिस्तानी टीम

बांग्लादेश की महिला टीम ने विश्वकप में पाकिस्तान पर 113 गेंद रहते 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्लादेश ने क्वालिफायर में मिली पाकिस्तान से पिछली हार का हिसाब चुकता कर लिया शोरना (3/5) और प्लेयर ऑफ द मैच मारूफा अक्तर (2/31) की गेंदबाजी ने पहले पाकिस्तान को 38.3 ओवर में 129 रन पर समेट दिया। फिर रूबिया (54) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 131 बनाते हुए जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पेसर मारूफा ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर ओमैमा और फिर अगली गेंद पर सिद्रा को भी शून्य पर आउट कर टीम के फैसले को गलत साबित कर दिया। रमीना (23) ने मुनीबा (17) के साथ 42 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन बाएं हाथ की गेंदबाज नहीदा ने दोनों को लगातार आउट कर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया।>>>Visit: Samadhanvani
पाकिस्तान को ऑलआउट करने के बाद जश्न मनातीं बांग्लादेश की महिला टीम

बल्ला लगाने की कोशिश में हिट विकेट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की रूबिया ने निगार(23) के साथ 62 और सोभना (24) के साथ 32 रन जोड़कर 31.1 ओवर में बांग्लादेश को जीत दिलाई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभियान शुरू करेगी इंग्लैंड गुवाहाटी। लॉरा वॉल्वार्ट की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम महिला वनडे विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ एक मुश्किल मुकाबले से करेगी। पिछले दो वनडे विश्वकप में सेमीफाइनल और लगातार टी-20 विश्वकप में उपविजेता रही अफ्रीका विंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ पिछली दो वनडे सीरीज जीतकर आ रही है। इंग्लैंड को पिछली श्रृंखला में भारत ने हराया था। हालांकि, दोनों के बीच हुए 46 मुकाबलों में इंग्लैंड को 35 में जीत मिली है। अफ्रीका केवल 10 मैच जीत सका है।



