
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही घोषित होंगे परिणाम

सात राज्यों की आठ विस सीटों पर जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत सात राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर रविवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही घोषित किए जाएंगे उपचुनाव जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा, राजस्थान के अंता, झारखंड के घाटशिला, तेलंगाना के जुबली हिल्स, पंजाब के तरनतारन, मिजोरम के डम्पा और ओडिशा के नुआपाड़ा क्षेत्रों में हो रहे हैं। सात राज्यों की आठ विस सीटों पर बडगाम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा महमूद का मुकाबला पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर मेहदी से है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बडगाम से इस्तीफा देने और गांदरबल सीट अपने पास रखने के चलते उपचुनाव कराया जा रहा है। नगरोटा सीट भाजपा नेता और विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीसे बेगम का मुकाबला भानपा की देवयानी रानी से है। कांग्रेस उम्मीदवार ने बेगस के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया है।>>>Visit: Samadhanvani
राजस्थान: भाजपा विधायक के अयोग्य घोषित होने

राजस्थान में बारों जिले की अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया और भाजपा के मोरपाल सुमन के बीच सीधा मुकाबला है। उपचुनाव भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा के 2005 के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित होने के कारण कराया जा रहा है। उन पर एक सरकारी अधिकारी को धमकी देने का आरोप था और उन्हें इस साल मई में दोषी ठहराया गया था पंजाब : तरनतारन में भाजपा दे रही आप-कांग्रेस को टक्कर… पंजाब के तरनतारन में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज के खिलाफ हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। यह सीट जून 2025 में आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक कश्मीर सिंह सोहल की मौत के बाद खाली हुई थी झारखंड : भाजपा और महागठबंधन के बीच टक्कर झारखंड की घाटशिला सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन (भाजपा) और महागठबंधन के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबला है चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में एक विधायक वाली आम आदमी पार्टी ने बडगाम सीट से दीबा खान और नगरोटा से जोगिंदर सिंह को मैदान में उतारा है।



