
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Meti की ओर से गंगेश्वर दत्त शर्मा ने दी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) गौतमबुद्धनगर द्वारा सेक्टर-8 नोएडा स्थित कार्यालय पर आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक साथियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अवसर पर सीटू के जिला सचिव श्री गंगेश्वर दत्त शर्मा ने देश, प्रदेश एवं जनपद वासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।Meti की ओर से उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर समाज में समरसता और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।>>>Visit: Samadhanvan
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं

Meti की ओर से कार्यक्रम को सीटू गौतमबुद्धनगर के महासचिव कामरेड राम स्वारथ, कोषाध्यक्ष सुनील पंडित, सहसचिव पारस रजक ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने श्रमिक एकता को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने तथा श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान एवं गुड़िया देवी, माकपा नेता राम सागर, धर्मपाल चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण एवं श्रमिक अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन की मजबूती और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।



