
तेज हुआ माकपा का जनसंपर्क अभियान, 24 मार्च की ‘जन आक्रोश रैली’ की तैयारियां चरम पर

Gautam Buddha Nagar में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) गौतम बुद्ध नगर कमेटी द्वारा आगामी 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘जन आक्रोश रैली’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों—नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दादरी—में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी गूंज हर क्षेत्र में सुनाई दे रही है। इस अभियान के अंतर्गत कहीं नुक्कड़ नाटक, कहीं जनसभाएं, कहीं पैदल मार्च, कहीं नुक्कड़ मीटिंग और पर्चा वितरण के माध्यम से आम जनता से रैली में शामिल होने की अपील की जा रही है। Gautam Buddha Nagar में पार्टी नेता कॉमरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेहनतकशों के शोषण और केंद्र की मोदी सरकार की कॉरपोरेटपरस्त व सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ यह रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीपीआई(एम) Gautam Buddha Nagar में कमेटी की ओर से चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान अब अपने चरम पर है। आज नोएडा फेस-1, बरौला, नगला, होजरी कॉम्प्लेक्स, फेस-2, उद्योग विहार और दादरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जहां नुक्कड़ सभाएं, नाटक, पर्चा वितरण और माइक प्रचार के माध्यम से मजदूरों और आम जनता को जागरूक किया गया।>>>Visit: Samadhanvan
जिला सचिव कॉमरेड रामसागर ने कहा कि पार्टी की मांग

Gautam Buddha Nagar में अभियान के दौरान चारों श्रम कोड्स को तत्काल रद्द करने, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने, आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने, युवाओं को पक्का रोजगार देने, न्यूनतम वेतन ₹26,000 घोषित करने तथा पुराने मनरेगा कानून को बहाल करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। सीपीआई(एम) के जिला सचिव कॉमरेड रामसागर ने कहा कि पार्टी की मांग है कि हर कामगार को सम्मानजनक न्यूनतम मजदूरी मिले तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत ईएसआई, पीएफ जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व जिला सचिव रामसागर, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, नरेंद्र पांडे, रामस्वारथ, मुकेश कुमार, राघव, पारस रजक, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रेखा चौहान, गुड़िया देवी सहित अन्य साथियों ने किया।सीपीआई(एम) गौतम बुद्ध नगर कमेटी ने जिले की आम जनता, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं से 24 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित ‘जन आक्रोश रैली’ में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।



