
200 से ज्यादा अपेक्षित बहनो को गैस कनेक्शन देकर सम्मानित किया

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana आज बदरपुर विधानसभा के यदी गार्डन में आदरणीय सांसद श्री रामबीर सिंह विधूड़ी जी के कर कमलों द्वारा 200 से ज्यादा अपेक्षित बहनो को गैस कनेक्शन देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर सांसद जी ने मोदी जी की केंद्र सरकार ,दिल्ली की सरकार बहन रेखा गुप्ता जी की योजनाओं की जमकर सराहना की , उन्होंने Pradhan उज्ज्वला योजना के द्वारा दिल्ली में लाखो बहनो की रसोई को धुंआ मुक्त करने के लिये आदरणीय मोदी जी की खूब तारीफ की उन्होंने अपनी लोकसभा में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की भी चर्चा की, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नेशनल चेयरमैन श्री राकेश प्रजापति ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम आदरणीय मोदी जी के आशिर्वाद से लाखो बहनो की रसोई को धुंआ मुक्त कर पा रहे हैं l इस मौके पर Pradhan उज्ज्वला योजना के दिल्ली के चेयरमैन पूर्व उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय मोदी जी देश को विश्व गुरु और सोने का शेर बनाना चाहते हैं विकसित भारत बनाना चाहते हैं इसके लिए बहनो की रसोई को धुंआ मुक्त बनाकर बहनो का स्वास्थ रहना बहुत जरूरी ताकि हमारे देश का भविष्य हमारे बच्चे भी स्वस्थ हो तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा l ढिल्लो जी ने गैस की समस्या पर बोलते हुए कहा कि देश में किसी भी प्रकार के इंधन की समस्या नहीं है , विपक्षी लोग गलत अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं ,खुद गैस का स्टॉक करके कालाबाजारी करना चाहते हैं देश में अराजकता फैलाकर मोदी जी को बदनाम करना चाहते हैं l देश में पर्याप्त गैस होने का इससे बड़ा सबूत क्या होगा>>>Visit: Samadhanvan
मुख्य वालंटियर खुशबू शर्मा, कोंडली विधानसभा की सह संयोजिका

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana, आज भी हम 200 से ज्यादा बहनो को पूरा गैस कनेक्शन भरे हुए गैस सिलेंडर के साथ दे रहे हैं l ढिल्लो जी ने कहा कि हम बदरपुर विधानसभा में सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी जी के आशिर्वाद से, और बदरपुर विधानसभा की चेयरमैन जिला मंत्री बहन प्रमोद भारद्वाज जी और उनके सहयोगी मुकेश शर्मा जी के अथक प्रयासों से कई बार सेंकड़ों बहनो को गैस कनेक्शन दे कर सम्मानित कर चुके हैं जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही मजबूती के साथ आगे बढ़ते हैं l इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की मुख्य वालंटियर खुशबू शर्मा, कोंडली विधानसभा की सह संयोजिका बनिता जेना, hp गैस एजेन्सी के मालिक डी के शर्मा जी , श्रीकांत शर्मा ,गगन कसाना जी, जय दत्त शर्मा जी, शिवकुमार शर्मा जी , कालू राम शर्मा जी सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे l गैस कनेक्शन पा कर बहनो के चेहरे खिले हुए थे सभी बहने धन्यवाद मोदी जी बोल कर जा रहीं थीं l



