
चैत्र नवरात्रि से पूर्व खाद्य पदार्थों पर सख्ती 148 किलो कुट्टू आटा सीज

Chaitra Navratri में अलीगढ़ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देशों के क्रम में चैत्र नवरात्रि पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य एवं पेय पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भोग-प्रसाद में प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थों, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, घी, दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा और अन्य फलाहारी वस्तुओं में मिलावट रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए तीन खाद्य नमूने संग्रहित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री श्वेता चक्रवर्ती ने बाराद्वारी क्षेत्र से नीरज कुमार के प्रतिष्ठान से मूंगफली का एक नमूना लिया। Chaitra Navratri में वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री नेहा ने उसी क्षेत्र में नीरज के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का एक नमूना संग्रहित किया और लगभग 148 किलोग्राम कुट्टू का आटा (अनुमानित मूल्य रुपया 1,77,670) सीज किया। एक अन्य कार्रवाई में महावीर गंज क्षेत्र स्थित ज्ञान स्वरूप के प्रतिष्ठान से मखाने का नमूना भी संग्रहित किया गया। संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान टीम के अन्य सदस्यों ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विभाग द्वारा जिले में पांच प्रवर्तन टीमें गठित की गई हैं, जो पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान नियमित रूप से जांच अभियान चलाएंगी।>>>Visit: Samadhanvan
खाद्य कारोबारियों एवं आमजन से अपील

Chaitra Navratri में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पर्व के दौरान आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य कारोबारियों और नागरिकों से विशेष सावधानियां बरतने की अपील की है केवल कुट्टू की साबुत मिगी (दाना) की बिक्री ही सुनिश्चित करें और यह संतुष्टि कर लें कि भंडारण के दौरान किसी रसायन या कीटनाशक का प्रयोग न हुआ हो। खुले कुट्टू के आटे की बिक्री बिल्कुल न करें। प्रकाश के संपर्क में आने से इसमें अफ्लाटॉक्सिन उत्पन्न होने की आशंका रहती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फफूंदयुक्त अथवा खराब मूंगफली की बिक्री एवं सेवन से बचें। Chaitra Navratri में कुट्टू के आटे से कुछ व्यक्तियों को एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले लगभग 20 ग्राम सेवन कर अनुकूलता की जांच कर लें। कुट्टू से बने खाद्य पदार्थों के साथ दही, लस्सी अथवा छाछ का सेवन लाभकारी होता है। साबुत कुट्टू खरीदकर, धोकर, सुखाकर एवं पिसवाकर उपयोग करना अधिक सुरक्षित है। कहीं भी मिलावटी अथवा गुणवत्ताविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दें। Chaitra Navratri में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



