
होर्मुज से तेल मंगाते हैं वही करें इसकी सुरक्षा : ट्रंप

US President के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनका देश अब इस युद्ध को धीरे-धीरे समाप्त करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल करने के बेहद करीब है। US President के साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा है कि जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल मंगाते हैं, उनको इसकी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। टूथ सोशल, पर एक पोस्ट के ज़रिये ट्रंप ने कहा कि वह ईरान जंग को जल्द खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। जंग के दिन से चर्चा में रहे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने कहा, इसकी निगरानी करने और सुरक्षा का जिम्मा उन देशों को उठाना चाहिए, जो इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उनसे मदद मांगी गई तो वह अमेरिका होर्मुज की सुरक्षा में सहयोग करेगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है।>>>Visit: Samadhanvan
अमेरिका के पांच प्रमुख उद्देश्यों का जिक्र

US President के ट्रंप ने इस युद्ध में अमेरिका के पांच प्रमुख उद्देश्यों का भी उल्लेख किया। इनमें ईरान की मिसाइल क्षमता को कमजोर करना, उसकी वायुसेना को निष्क्रिय करना, तेहरान को परमाणु हथियार क्षमता हासिल करने से रोकना और खाड़ी क्षेत्र में अपने सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। ईरानी हथियार केंद्रों को पूरी तरह नष्ट करने का दावों के बीच उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन उनका घोषित लक्ष्य नहीं है। इस बीच, US President ने युद्ध के मोर्चे पर अपनी तैयारियां भी बढ़ा दी हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के आसपास अपने सैन्य दबाव को मजबूत करने के लिए मरीन सैनिकों की एक और टुकड़ी तैनात की है। वहीं ब्रिटेन ने भी हिंद महासागर में अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति दी है, जिससे इस पूरे संघर्ष का दायरा और व्यापक हो गया है। ब्रिटेन के इस कदम के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दो बैलिस्टिक मिसाइलों से जवाबी हमला किया। हालांकि ये मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।



