
पार्टी की सिफारिश पर कार्रवाई,स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता को मिली चेतावनी

Nepal के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) ने पद संभालने के 15 दिनों में बड़ा फैसला लेते हुए श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह को बर्खास्त कर दिया। साह पर पद का दुरुपयोग कर पत्नी को लाभ पहुंचाने का आरोप था। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अनुसार, पार्टी नेता और श्रम मंत्री ने अपनी पत्नी को लंबे समय से निष्क्रिय स्वास्थ्य बीमा बोर्ड में सक्रिय रूप से संलग्न कर पद की मर्यादा का उल्लंघन किया। Nepal इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता को भी अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाने पर चेतावनी दी गई है। >>>Visit: Samadhanvan
एक्शन मोड में Nepal पीएम बालेन, 15 दिनों में ही श्रम मंत्री को किया बर्खास्त

प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार दीपा दाहाल ने बताया कि आरएसपी की सिफारिश के आधार पर श्रम मंत्री को पद से हटाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, आरएसपी के केंद्रीय अनुशासन आयोग ने मामले के विस्तृत अध्ययन के बाद बुधवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि साह की गतिविधियों से पार्टी की छवि और सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा है। इसके आधार पर पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने ने Nepal प्रधानमंत्री से कार्रवाई की सिफारिश की। आरएसपी ने अपने पार्टी विधान का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष पर संगठन के आदर्श और मर्यादा की रक्षा की जिम्मेदारी होती है। साथ ही, पद के दुरुपयोग की स्थिति में राइट टू रिकॉल के प्रावधान के तहत जिम्मेदारी से हटाया जा सकता है। दाहाल ने बताया कि मामले में स्वास्थ्य मंत्री मेहता को भी अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाने पर चेतावनी देने की सिफारिश की गई थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें औपचारिक रूप से चेतावनी दे दी है।
Youtube



