
भाजपा के झंडे वाली गाड़ी घुसने का आरोप

West bengal में मतगणना से एक दिन पहले कई जगहों पर हंगामा हुआ और भाजपा और तृणमूल कर्यकर्ता आमने सामने दिखे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानी सीट में बने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा को लेकर भी हंगामा हुआ। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के झंडे लगी दो कारों को West benga ईवीएम वाले परिसर में घुसने दिया गया। साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाकर आयोग से शिकायत की गई है। सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल परिसर में रविवार सुबह एक गाड़ी के प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसी परिसर के सामने बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने चार घंटे तक धरना दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्ट्रांगरूम में कुछ लोग बिना अनुमति के घुस गए थे।>>>Visit: Samadhanvan
West bengal के नादिया में सुरक्षा कड़ी की गई

रविवार सुबह, परिसर से 100 मीटर की दूरी पर डेरा डाले तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के झंडे लगी दो कारें परिसर में घुस गईं और स्ट्रांगरूम के पास तक चली गईं। वहां तैनात सीएपीएफ के जवान किसी भी गाड़ी या व्यक्ति को बिना सही पहचान पत्र के काउंटिंग सेंटर के परिसर में घुसने नहीं दे रहे हैं तो फिर यह कार अंदर कैसे आ गई? जब हमने इसका विरोध किया तो केंद्रीय * बलों ने हमसे 100 मीटर पीछे हट जाने को कहा। वहीं बर्दवान के आउसग्राम विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्गरूम की निगरानी को लेकर भी विवाद सामने आया है। आरोप है कि वहां करीब 1 घंटे 15 मिनट तक सीसीटीवी कैमरे बंद रहे। बताया जा रहा है कि सुबह 9:24 बजे से 10:37 बजे तक कैमरों की निगरानी बाधित रही कुछ भी नहीं था आपत्तिजनक इसलिए जाने दिया : आयोग चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह कार हरीश मुखर्जी रोड से गुजर रही थी। सुरक्षा बलों और पुलिस के जांच किए जाने के बाद. उसे वहां से जाने दिया गया, क्योंकि उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था।



