भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता, मुंहतोड़ जवाब देता है

3 सितंबर, 2008 को जनगणना हम सबकी राष्ट्रीय जिम्मेदारी
3 सितंबर, 2008 को जनगणना हम सबकी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया के सामने भारत की आतंकरोधी नीति की नई मिसाल पेश की है। भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करता, मुंहतोड़ जवाब देता है। मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ है। दुनिया हैरान रह गई थी कि आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के लिए किस तरह बहादुर भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पार की थी। उन्होंने कहा, आतंकी हमलों के कारण देश लंबे समय से दर्द झेल रहा था। सर्जिकल स्ट्राइक इसका ‘निर्णायक जवाब थी। पीएम ने कहा, बालाकोट एयरस्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने बार-बार संदेश दिया है कि यदि आतंकी देश पर बुरी नजर डालेंगे तो करारा जवाब मिलेगा। मोदी ने कहा, पहले सिलसिलेवार धमाके आम थे। 1

सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे, आतंकियों को पीएम की सख्त चेतावनी

3 सितंबर, 2008 को जनगणना हम सबकी राष्ट्रीय जिम्मेदारी
3 सितंबर, 2008 को जनगणना हम सबकी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

पीएम ने कहा कि राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज हो चुकी है। पीएम ने कहा, जनगणना राष्ट्रीय दायित्व है। मैंने 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था कि इसके लिए अपना समय जरूर निकालें। पीएम मोदी ने यूपी के प्रतापगढ़ के मशहूर आंवला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, प्रतापगढ़ का आंवला. किसानों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है। आज प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण की करीब 100 इकाइयां काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *