सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनौती का मुख्यमंत्री ने जवाब दिया

 

मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी पर्चा दाखिल कीजिए : योगी
मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी पर्चा दाखिल कीजिए : योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुखे अखिलेश यादव की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार हूं, अखिलेश यादव आइए आप भी नामांकन कीजिए। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है। योगी ने तंज कसा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले मुझसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी जिले में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या सियासत नहीं, विकास के लिए जाते हैं। योगी ने कहा, पहले माफिया जिस जमीन पर पैर रखता था, उस पर कब्जा कर लेता था। सपा के गुंडे व्यापारियों को फोन कर धमकाते और उनकी संपत्ति हड़प लेते थे।

हराने के लिए हमारा एक युवा काफी : अखिलेश

मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी पर्चा दाखिल कीजिए : योगी
मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी पर्चा दाखिल कीजिए : योगी

लखनऊ। पूर्व सीएम अखिलेश ने सीएम योगी की चुनौती पर कहा कि पवन का झोंका आएगा, अहंकार सब उड़ जाएगा। अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरों को हराने के लिए हमाराएक युवा पीडीए प्रहरी ही काफी है। इससे पूर्व उन्होंने बृहस्पतिवार को अयोध्या में सीएम को चुनौती दी थी कि अगर अपनी लोकप्रियता पर इतना भरोसा है, तो वे अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। गौरतलब है कि अखिलेश अयोध्या से पूर्व मंत्री पवन पांडेय को विधानसभा प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, चोरों को क्लीन चिट देने वाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अयोध्या में उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *