व्यापारियों का राहुल को पत्र, एक नवंबर की रैली टालें

सीटीआई ने त्योहारी सीजन का दिया हवाला
सीटीआई ने त्योहारी सीजन का दिया हवाला

रामलीला मैदान में एक नवंबर को विपक्षी इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर त्योहारी सीजन में 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका का हवाला देते हुए रैली टालने की मांग की है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल की ओर से लिखे पत्र में रैली को 10 नवंबर यानी भाई दूज के बाद आयोजित करने का आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि धनतेरस, दिवाली व भाई दूज के लिए दिल्ली के व्यापारी काफी पहले से ही खरीद-बिक्री में जुट जाते हैं। बता दें कि विपक्ष ने यह रैली एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बुलाई है

10 नवंबर के बाद रैली करने का आग्रह

सीटीआई ने त्योहारी सीजन का दिया हवाला
सीटीआई ने त्योहारी सीजन का दिया हवाला

प्रदर्शनों ने अक्तूबर में तीन हजार करोड़ का किया नुकसान सीटीआई का दावा है कि अक्तूबर में प्रदर्शनों के चलते कनॉट प्लेस, इंडिया गेट व मध्य दिल्ली के आसपास सड़कें बंद होने व रूट डायवर्जन से व्यापारियों को 3,000 करोड़ का भारी नुकसान हो चुका है। त्योहारी सीजन में नई पाबंदियां कारोबार को और ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं।व्यापारी संगठन ने बताया कि रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में 20 प्रमुख थोक और खुदरा बाजार स्थित हैं। इनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार भी शामिल हैं। इन बाजारों में एक लाख से अधिक दुकाने हैं। रैली के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशन बंद होने से इन बाजारों का कामकाज ठप हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *