यूपी-हरियाणा समेत चार राज्यों के शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब

उत्तर प्रदेश के नौ और देशभर के 20 शहरों में एक्यूआई 200 से अधिक
उत्तर प्रदेश के नौ और देशभर के 20 शहरों में एक्यूआई 200 से अधिक

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही देशभर में हवा तेजी से बिगड़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत देश के चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब हो गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 रहा। इससे अधिक एक्यूआई वाले शहरों में यूपी के सात शहर, हरियाणा के चार शहर हैं। इनके अलावा राजस्थान का खैरथल का एक्यूआई 232 और ओडिशा के अंगुल का 244 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में चार यूपी के हैं। 328 एक्यूआई के साथ हापुड़ सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, हरियाणा के मानेसर का पंचगांव 378 एक्यूआई के साथ. ‘देश में सबसे प्रदूषित रहा। देशभर में निगरानी वाले 254 शहरों में से केवल 123 में ही वायु गुणवत्ता अच्छी या संतोषजनक श्रेणी में है।

हवा में प्रदूषण के चलते कर्तव्य पथ पर धुंध छाई

उत्तर प्रदेश के नौ और देशभर के 20 शहरों में एक्यूआई 200 से अधिक
उत्तर प्रदेश के नौ और देशभर के 20 शहरों में एक्यूआई 200 से अधिक

देशभर के 20 शहरों में एक्यूआई 200 से अधिक है। इनमें नौ शहर यूपी के हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के 29 शहरों में से 13 में हवा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। देशभर के प्रदूषित शहरों की हवा में मुख्य रूप से पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषक पाए गए हैं। धूल के इन महीन कणों से भरी हवा में लंबे समय तक रहने पर सांस लेने में दिक्कत होती है। ये कण फेफड़ों तक पहुंचते हैं और बीमारियों का कारण बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *