किसानों के खातों से मुआवजे के करोड़ों गायब

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-वन स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों का दावा है कि उनके खातों से बिना अनुमति रकम निकाल ली गई। कुछ ने एफडी तोड़कर रकम निकालने का भी आरोप लगाया है। मंगलवार को 20 से अधिक खाता धारकों ने पुलिस को शिकायत दी। बैंक मुख्यालय की टीम ने जांच शुरू कर दी है। शाखा के सभी स्टाफ बदल दिए गए हैं। इस शाखा में ऐच्छर, बिरौंडी, बिरौंडा और क्यामपुर समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों के खाते हैं। इनमें बड़ी संख्या उन किसानों की है, जिनकी नोएडा एयरपोर्ट में जमीन गई। उन्होंने मुआवजे की रकम बैंक में जमा की थी। खाताधारकों ने दावा किया है कि गायब रकम 50 से 60 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। उनका आरोप है कि रकम दूसरे खातों में स्थानांतरित की गई और गड़बड़ी छिपाने को एसएमएस अलर्ट सेवा भी बंद की गई। बैंक के बड़े
अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
बैंक में पांच करोड़ से ज्यादा गबन की जांच सीबीआई

डीसीपी श्रवण कुमार ने कहा, जांच की जा रही है। पीएनबी ने पांच कर्मीनिलंबित किए हैं। लीड बैंक मैनेजर विनोद कुमार का कहना है कि जांच के बाद रकम वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा।एक करोड़ रुपये निकाले रणपाल ने बताया कि उनके खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक जमा थे। मंगलवार को रुपये निकालने बैंक पहुंचे तो खाता खाली मिला। विजयपाल का कहना है कि उनके खाते से पचास लाख रुपये से अधिक निकाले गए हैं। 80 लाख की एफडी गायब अमरपाल के मुताबिक, उन्होंने 80 लाख रुपये की एफडी कराई थी और बचत खाते में 10 लाख रुपये जमा थे। अब खाते में रकम नहीं है। उनका आरोप है कि एफडी तोड़कर बैंक से रुपये निकाले गए।
