महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तैयार होंगे. कूड़ा जमा होने पर तत्काल हटाने के निर्देश

 

छठ पर्व पर इस बार 1400 घाट बनेंगेछठ पर्व के दौरान दिल्ली में घाटों की संख्या बढ़ाई
छठ पर्व पर इस बार 1400 घाट बनेंगेछठ पर्व के दौरान दिल्ली में घाटों की संख्या बढ़ाई

दिल्ली सरकार ने 13 नवंबर से शुरू होने वाले छठ पर्व की तैयारियां 6 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस साल मौसम की परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर जरूरत के मुताबिक पर्याप्त कवर वाले टेंट लगाए जाएं। मंच के पीछे और मुख्य पूजा स्थल पर भी टेंट की व्यवस्था की जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शौचालयों और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के ‘निर्देश दिए हैं। उन्होंने घाटों के साथ-साथ आसपास के पूरे क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा संध्या अर्घ्य से पहले, शाम की पूजा के बाद रात में और सुबह उषा अर्घ्य के बाद तत्काल सफाई होनी चाहिए। 15 और 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सफाई कर्मचारी और अतिरिक्त टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। बड़ी संख्या में बड़े डस्टबिन लगाए जाएं और कूड़ा जमा होने पर उन्हें तत्काल हटाया जाए।

16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

छठ पर्व पर इस बार 1400 घाट बनेंगेछठ पर्व के दौरान दिल्ली में घाटों की संख्या बढ़ाई
छठ पर्व पर इस बार 1400 घाट बनेंगेछठ पर्व के दौरान दिल्ली में घाटों की संख्या बढ़ाई

स्वागत द्वार, एलईडी स्क्रीन लगेंगीः मुख्यमंत्री ने मॉडल छठ घाटों पर मुख्य सड़क से दिखाई देने वाले स्वागत द्वार लगाने और बड़े मॉडल घाटों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से छठ पूजा से जुड़ी दृश्य सामग्री प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। इन स्क्रीन पर दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। मुनक नहर के किनारे छठ घाट बनाने का निर्माण कार्य चल रहा। बैठक में छठ पूजा के अगले दिन उषा अर्घ्य के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक अवकाश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार, 16 नवंबर को अवकाश घोषित करने के लिए भी निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसों से यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी आईएसबीटी पर जरूरी सूचना, बैनर और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *