मोदी-पुतिन बैठक : चार साल में 100 अरब डॉलर तक पहुंचाएंगे व्यापार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन ने 24वें गले मिलते मोदी और पुतिन
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन ने 24वें गले मिलते मोदी और पुतिन

भारत-रूस वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचाने के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को 45 मिनट की द्विपक्षीय वार्ता में इसपर सहमति बनी। दोनों देशों के बीच अभी सालाना व्यापार करीब 65 अरब डॉलर (करीब 5.72 लाख करोड़ रुपये) का है। दोनों ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, स्किल मोबिलिटी और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान के क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

 

भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन ने 24वें गले मिलते मोदी और पुतिन
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन ने 24वें गले मिलते मोदी और पुतिन

पीएम ने इसे स्वीकार कर लिया है।  दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। ब्रह्मोस मिसाइल अपग्रेड करने, सुखोई 57 की बिक्री, रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस प्रणाली की समयबद्ध आपूर्ति पर भी बातचीत हुई।पीएम मोदी ने पुतिन के समक्ष काला सागर में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। व्यापारिक जहाजों पर हाल में हुए हमलों में कम से कम पांच भारतीयों नागरिकों की मौत हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *