भारत के स्पेस, इनोवेशन और विकास से स्वयं को जोड़ें युवा : नितिन नवीन

 

सुभारती में आयोजित युवा संवाद में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं को बताया बड़ी ताकत
सुभारती में आयोजित युवा संवाद में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं को बताया बड़ी ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि देश के युवा भारत के स्पेस. इनोवेशन और विकास की ऐतिहासिक यात्रा से स्वयं को जोड़ें और अपनी ऊर्जा से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। युवाओं को नशा मुक्ति, बॉर्डर दर्शन, योग-मेडिटेशन और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। पहली बार मेरठ पहुंचे नितिन नवीन ने सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संवाद में कहा कि मोदी सरकार ने देश की सोच बदली है। वोकल फॉर लोकल, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज जैसे कार्यक्रमों ने देश के विजन को नया आयाम दिया है। पिछले 10-12 वर्षों में मेडिकल शिक्षा, विश्वविद्यालय, मोबाइल निर्माण, रक्षा निर्यात और स्वदेशी वैक्सीन के क्षेत्र में भारत ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।  लाख से अधिक स्टार्टअप्स इसके प्रमाण है। युवाओं । की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प से विकसित भारत की यात्रा को नई गति मिलेगी। उन्होंने लक्ष्य, संकल्प, अध्ययन, अनुभव और धैर्य को सफलता का आधार बताते हुए नशा मुक्ति, राष्ट्रप्रेम, योग, मेडिटेशन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान नितिन नवीन ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी ताकत युवा हैं। युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और विचार-क्षमता है तथा यदि इस शक्ति को सही दिशा दी जाए, तो युवा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

लीडरशिप के तीन मुख्य स्तंभअध्ययन, अनुभव और धैर्य

 

सुभारती में आयोजित युवा संवाद में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं को बताया बड़ी ताकत
सुभारती में आयोजित युवा संवाद में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं को बताया बड़ी ताकत

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 10-12 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं। 10 10 साल पहले देश में 60 हजार मेडिकल सीटें थीं, जो आज 1.5 लाख से अधिक हो गई हैं। देश में विश्वविद्यालयों की संख्या 400 से बढ़कर 1100 के पार जा चुकी है। कभी हर तकनीक के लिए आयात पर निर्भर रहने वाला भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। रक्षा क्षेत्र में भारत आज ब्रह्मोस और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। मेरठ कभी माफिया का केंद्र माना जाता था, आज क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक के निर्माण के लिए जाना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *