
नोएडा में जनवादी महिला समिति किसान सभा ने आयोजित किया

Woman दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और किसान सभा गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सेक्टर-8, नोएडा स्थित कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय Woman दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और मजदूर-किसान संगठनों के साथियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता कामरेड शाहिबा फारुकी ने कहा कि आज देश में महिलाओं के सामने महंगाई, बेरोजगारी, असुरक्षा और बढ़ते सामाजिक-आर्थिक शोषण जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि Woman को समान वेतन, सुरक्षा, सम्मान और बराबरी के अधिकार दिलाने के लिए संगठित जनसंघर्ष को तेज करना समय की मांग है। दिल्ली-एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव, जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, जिला सचिव चंदा बेगम और कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय Woman दिवस महिलाओं की बराबरी, सम्मान और न्याय के लिए चल रहे ऐतिहासिक संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।>>>Visit: Samadhanvan
Woman के अधिकार, समानता और सम्मान की लड़ाई को मजबूत

अवसर पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा, सीटू के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, महासचिव राम स्वारथ और सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मजदूर-किसान और महिला संगठनों की एकता ही शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को मजबूत बना सकती है। कार्यक्रम में महिला नेता मंजू राय, बेबी मिश्रा, उर्मिला चौधरी, शिवानी, मधु, ममता, मंजू देवी, मधु शर्मा तथा माकपा नेता राजीव कुंवर, रामसागर, भीखू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के अधिकार, समानता और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने तथा मजदूर-किसान-महिला एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।



