
होर्मुज जलमार्ग खोलना पहली प्राथमिकता

Trump ने कहा, ईरान को सिर्फ एक रात में तबाह कर देंगे और यह रात मंगलवार की भी हो सकती है। Trump ने कहा, ईरान के समझौता करने के लिए मंगलवार की समयसीमा अंतिम है, इसमें बदलाव नहीं होगा। होर्मुज मार्ग को खोलना हमारी पहली प्राथमिकता है। व्हाइट हाउस में मीडिया से मुखातिब Trump ने दोहराया, ईरान अगर समझौता नहीं करता है, तो उसे अंजाम भुगतना होगा। यदि संघर्ष विराम होता है, तो इसके बाद ईरान के लोगों को अपनी सरकार के खिलाफ खड़ा होना होगा और अपने खुद लड़ाई लड़नी होगी। ईरान में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को गोली मार दी जाती है।>>>Visit: Samadhanvan
पायलट को बचाने में लगाए थे 155 विमान

Trump ने ईरान में सत्ता बदलने का दावा करते हुए कहा, युद्ध बहुत जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई। ईरान पर हमले के फैसले की सही ठहराते हुए उन्होंने कहा, पागलों को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। Trump ने बताया कि ईरान में फंसे पायलट को बचाने के अभियान में सैकड़ों की संख्या में सैनिक शामिल थे। हमें ईरान को पायलट तक पहले पहुंचने से रोकना था। इसके लिए ईरान की सेना को भ्रम में रखा गया कि पायलट किसी और इलाके में है और 155 विमानों-हेलिकॉप्टरों को बचाव अभियान में लगाया गया। इनमें चार बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले विमान और 13 बचाव अभियान वाले विमान शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी सेना के सबसे बड़े बचाव अभियान में से एक था। उन्होंने दावा किया, हमारे दो विमान हमने जानबूझकर बर्बाद कर दिए, क्योंकि उनमें संवेदनशील उपकरण लगे हुए थे।



