
चाइना सीएएमसी इंजीनियरिंग को भी आरोपी बनाया

Nepal की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक संस्था अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग (सीआईएए) ने चीन की सहायता से बने पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण में भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज किया है। पूर्व वित्त मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें चीनी कंपनी चाइना सीएएमसी इंजीनियरिंग को भी आरोपी बनाया गया है।>>>Visit: Samadhanvan
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पूर्व महानिदेशक प्रदीप अधिकारी

आयोग के अनुसार, एयरपोर्ट निर्माण के दौरान मूल समझौते का उल्लंघन कर चीनी ठेकेदार को अवैध रूप से टैक्स छूट दी गई। इस मामले में 3.62 अरब नेपाली रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। आरोपियों में पूर्व सचिव केवल भंडारी, महेश्वर न्यूपाने, सुरेश आचार्य और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पूर्व महानिदेशक प्रदीप अधिकारी व संजीव गौतम शामिल हैं। गौरतलब है कि Nepal मे पोखरा एयरपोर्ट को मशहूर अन्नपूर्णा सर्किट का प्रवेश द्वार माना जाता है



