संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने और अपने रुख में लचीलापन लाने की जरूरत

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत की कूटनीतिक चुनौती बढ़ेगी
ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत की कूटनीतिक चुनौती बढ़ेगी

दुनिया की राजनीति में 19 नवंबर, 2026 की तारीख एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम की गवाह बनने जा रही है। चीन के शेनझेन शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ बैठक करेंगे। तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह पहली त्रिपक्षीय शिखर बैठक होगी। त्रिपक्षीय शिखर बैठक ऐसे समय में होगी जब दुनिया यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संघर्ष, अमेरिका-चीन व्यापार प्रतिस्पर्धा और परमाणु हथियारों की होड़ जैसी चुनौतियों से गुजर रही है, इस मुलाकात के दूरगामी परिणामों पर चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व विदेश सचिव शशांक ने बैठक को बदलते वैश्विक आर्डर का संकेत बताते हुए कहा, भारत को भी  के बराबर पहुंचने से पहले त्रिपक्षीय परमाणु वार्ता में शामिल होने को लेकर सहज नहीं है। इसलिए बैठक से किसी बड़े समझौते की उम्मीद करना अभी जल्दबाजी होगी।

ट्रंप की लेन-देन वाली कूटनीति ने अनिश्चितता बढ़ाई

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत की कूटनीतिक चुनौती बढ़ेगी
ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत की कूटनीतिक चुनौती बढ़ेगी

बैठक की तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से की जा रही, जहां अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ के नेताओं ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की वैश्विक व्यवस्था पर चर्चा की थी। हालांकि, शेनझेन बैठक को सीधे दूसरे याल्टा सम्मेलन का नाम देना जल्दबाजी होगी। इस बैठक पर भारत की भी निगाह होगी क्योंकि तीनों देशों से संबंध हैं। तीनों दिग्गज देशों से जुड़ी चुनौतियां भारत-रूस संबंधों का नया समीकरणः भारत, रूस के मजबूत रिश्ते हैं। रूस की चीन पर बढ़ती निर्भरता भारत के लिए चिंता है। अमेरिका-रूस संबंधों में सुधार से भारत को लाभ मिल सकता है और रूस पर चीन का प्रभाव कम हो सकता है। चीन की बढ़ती वैश्विक हैसियतः चीन खुद को अमेरिका-रूस के समान वैश्विक शक्ति बनना चाहता है। क्षेत्र में भारत के लिए चुनौती है। अमेरिका-चीन के बीच किसी बड़ी सहमति से भारत के हिंद-प्रशांत हित प्रभावित हो सकते हैं। अमेरिका की बदलती विदेश नीतिः भारत-अमेरिका रक्षा संबंध सुधरे है। रूस और चीन से अमेरिकी नजदीकी से भारत को रणनीति बदलनी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *