राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विस चुनाव का परिणाम : सीएम

 

एनडीए के 80 फीसदी और विपक्ष के 20 फीसदी
एनडीए के 80 फीसदी और विपक्ष के 20 फीसदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजों को आगामी विधानसभा चुनाव का संकेत बताते हुए विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम बता दिया है। अब विधानसभा चुनाव में लड़ाई एनडीए के 80 फीसदी और विपया के 20 फीसदी के बीच होगी। पीडीए का फिर क्या हाल होगा, यह भी तब पता चल जाएगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर जीपीओ स्थित पटेल पार्क में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि पहले यूपी में एक जिला-एक माफिया समानांतर सत्ता चलाते थे। पर, अब एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज, एक उत्पाद और एक व्यंजन की पहचान बन रही है। कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान मिल रहा – है। सेवा के संकल्प से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनधन खातों और डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ाने वालों को डीबीटी ने जवाब दिया है। अब महिला, किसान, युवा, गरीब और श्रमिकों के खातों में सीधे पैसा पहुंच रहा है।

देश में सेमीकंडक्टर के 12 से अधिक उद्योग क्रियाशील

एनडीए के 80 फीसदी और विपक्ष के 20 फीसदी
एनडीए के 80 फीसदी और विपक्ष के 20 फीसदी
प्रधानमंत्री ने असंभव को संभव बनाया। करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, रसोई गैस कनेक्शन, स्टार्टअप इकोसिस्टम, हाईवे-एक्सप्रेसवे नेटवर्क और यूपी में इनलैंड वाटरवे की सुविधा मिली है। रक्षा क्षेत्र में भी भारत अब दूसरे देशों को हजारों करोड़ रुपये के उत्पाद निर्यात कर रहा है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद मेधा कुलकर्णी, ब्रजलाल, संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह व ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों का अभिवादन करते असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *