हिरासत के बाद राहुल समेत सभी सांसद देर रात रिहा

 

 19 दलों का मार्च, राहुल का आठ घंटे धरना, रात में पुलिस ने हटाया
19 दलों का मार्च, राहुल का आठ घंटे धरना, रात में पुलिस ने हटाया

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर खत्म करने की मांग को लेकर विपक्ष के 19 दलों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला। पुलिस ने इसे संसद मार्ग पर रोक दिया तो राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों के साथ संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन में घुसकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीईसी से मुलाकात होने तक उठने से इन्कार कर दिया। धरना 8 घंटे चला। रात 8 बजे के बाद पुलिस सभी सांसदों को हिरासत में किंग्सवे कैंप लेकर गई और धरना खत्म कराया। रात 10 बजे राहुल समेत सभी सांसदों को रिहा कर दिया गया।

धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस

 19 दलों का मार्च, राहुल का आठ घंटे धरना, रात में पुलिस ने हटाया
19 दलों का मार्च, राहुल का आठ घंटे धरना, रात में पुलिस ने हटाया

संसद के मकर द्वार से सुबह 10:45 बजे राहुल-प्रियंका, अखिलेश यादव 8 घंटे जोर आजमाइश : संसद मार्ग पर पुलिस के बैरिकेड पर चढ़कर झंडा लहराते राहुल गांधी। बाद में आकाशवाणी भवन में घुसे और सांसदों संग धरना शुरू किया। अंततः पुलिस ने राहुल समेत सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया।बैठने के लिए जगह दीजिए: राहुल सर, घर चले जाइएः दिल्ली पुलिस
अधिकारी : सर, यहां से हट जाइए।

राहुल : वहां से हटा दिया। अब यहां से कहां जाएं।

अधिकारी :सर, घर चले जाइए।

राहुल : मैं राजनीतिक आदमी हूं, आप क्या सोचते हो, नेताओं को घर बैठना चाहिए? बैठने की जगह दीजिए।

प्रियंका : अगर कोई विरोध प्रदर्शन करना चाहे तो उसे हक है। आप संविधान के सिपाही हैं, आपको संविधान के लिए लड़ना है.. गद्दी पर बैठे लोगों के लिए नहीं।

अधिकारी :सर, धरने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
प्रियंका : क्योंकि आपने सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *