यूपी फिर जांचेंगे मतदाता सूची

 

एसआईआर में फॉर्म 6.7 और हास्य जोड़ने व हटाने का दोबारा होगा सत्यापन
एसआईआर में फॉर्म 6.7 और हास्य जोड़ने व हटाने का दोबारा होगा सत्यापन

पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने पूरे यूपी में मतदाता सूचियों की फिर से गहन जांच का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) व निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को अपने-अपने क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का फिर से सत्यापन करने को कहा है। इसमें खास तौर पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन के लिए इस्तेमाल किए गए फॉर्म-6, 7 और 8 की बारीकी से जांच की जाएगी। चुनाव आयोग ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भेजे निर्देशों में कहा है कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की अनियमितता को दूर किया जाए। मतदाताओं से संबंधित जरूरी जानकारी दो दिन के भीतर पूरी तरह अपडेट करने को कहा गया है।चुनाव आयोग ने पीलीभीत की चारों विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों की स्क्रूटनी कराने को कहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की टिप्पणी के साथ रिपोर्ट सात दिन में आयोग को भेजनी होगी। इसमें नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन की प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन की जांच होगी।

पीलीभीत की चारों विधानसभा सीटों की अलग से होगी जांच

 

एसआईआर में फॉर्म 6.7 और हास्य जोड़ने व हटाने का दोबारा होगा सत्यापन
एसआईआर में फॉर्म 6.7 और हास्य जोड़ने व हटाने का दोबारा होगा सत्यापन

पीलीभीत मामले में आयोग ने रविवार को दो एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को निलंबित करने का निर्देश दिया था। आयोग ने दोनों अफसरों की चार्जशीट भेजने और उसकी मंजूरी के बिना बहाल नहीं करने को कहा है।
5 चुनावी राज्यों में 2.29 करोड़ वोटर कम हुए, इनमें यूपी के 2.04 करोड़ यूपी समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले हुए एसआईआर में वोटरों में 12.2% की कमी आई है। इनमें 90% हिस्सा अकेले यूपी का है। यूपी के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, गोवा व मणिपुर में अगले साल चुनाव होने हैं। यहां कुल वोटर 18.71 करोड़ से घटकर 16.43 करोड़ रह गए हैं। यानी करीब 2.29 करोड़ वोटर कम हो गए। इनमें यूपी में सर्वाधिक 2.04 करोड़ वोटर घटे, जो करीब 13.24 फीसदी है। 13.24% वोटर कम हुए यूपी में सर्वाधिक वोटरों वाले यूपी में एसआईआर से पहले वोटरों की संख्या 15.44 करोड़ थी।. मसौदा मतदाता सूची में घटकर 12.56 करोड़ रह गई। हालांकि, अंतिम मतदाता सूची में संख्या बढ़कर 13.40 करोड़ हो गई। मसौदा सूची से 2.89 ‘करोड़ नाम हटाए गए थे। इनमें से 84 लाख (करीब 29%) नाम अंतिम सूची में फिर शामिल किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *