रामलीला मैदान में 19 विपक्षी दलों की चलो दिल्ली महारैली में उमड़ी भीड़

रामलीला मैदान तक विपक्षी नेताओं के मार्च में उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते राहुल गांधी
रामलीला मैदान तक विपक्षी नेताओं के मार्च में उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते राहुल गांधी

कांग्रेस समेत विपक्ष के 19 दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली की। * लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रैली में कहा, वोट चुराने वालों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। राहुल ने कहा, सरकार बदलने के बाद सबकी जवाबदेही तय की जाएगी। इससे पहले, विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर जुटे। यहीं से दोपहर 12 बजे के बाद विशेष वाहनों से निकले और खुली बसों में मिंटो रोड होते हुए रामलीला मैदान तक मार्च किया। देश भर से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस के मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक के हिस्से को झंडों से पाट दिया। विपक्ष का मार्च मिंटो जंक्शन से शुरू होकर करीब 2.15 बजे रामलीला मैदान पहुंचा। रैली का आकर्षण आधा किलोमीटर लंबा पोस्टर था जिसमें डिलीट किए गए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए थे। रैली के मंच पर खरगे व राहुल के अलावा, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, तेजस्वी यादव समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेता मौजूद रहे। कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके या सीजेपी के अन्य किसी नेता ने इसमें भाग नहीं लिया। उन्होंने शनिवार को ही स्पष्ट किया था कि सीजेपी इसमें शामिल नहीं होगी

मोदी जाना भी चाहें तो विपक्ष जाने नहीं देगा

रामलीला मैदान तक विपक्षी नेताओं के मार्च में उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते राहुल गांधी
रामलीला मैदान तक विपक्षी नेताओं के मार्च में उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते राहुल गांधी

राहुल ने कहा, ज्ञानेश कुमार के बिना मोदी न पीएम बनते, न शाह गृहमंत्री बनते। मोदी, शाह, ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते। मोदी कहीं नहीं जा सकते, जाना भी चाहें तो विपक्ष उन्हें जाने नहीं देगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी, देश को न्याय मिलेगा। ज्ञानेश कुमार के बाद विपक्ष उनके सामने खड़ा होगा। मोदी-शाह-ज्ञानेश से नफरत नहीं… राहुल ने कहा, मैं मोदी-शाह-ज्ञानेश से नफरत नहीं करता। उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। पर विपक्ष हिंसा और नफरत को खारिज करता है। हम मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी ने कहा, हम छोड़त नहीं लड़ेंगे। हमारा लिया। वोट चोरी नहीं. पूरी सरकार छीनी गई। हम हारे नहीं, हमको हराया गया। आपने नौकरी लूटी, जिंदगी लूटी। भाजपा के इशारे पर वोट गायब करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ज्ञानेश कुमार नी वैनिश वैनिश गम पापा, लूट लिया थ पापा, तुम्हारे पीछे कौन है, बीजेपी पापा। भाजपा का साथ, सबका सत्यानाश।

यूपी से सरकार बनी, वहीं से होगी विदाई

विदाई भी 2027 में तय है। यह ने कहा मैदान है जो पापी है उसका समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की जीत पूरी में शुरू हुई नाश होता है। जिन्होंने चंदा चोरी की, बड़ावी चोरी की, उनका सर्वनाश होगा। अखिलेश ने कहा, भाजपा हिंदुओं की भी सगी नहीं है। आज जब सभा हो रही थी, तभी यूपी में कहा गया कि 1 करोड़ हिंदू भाइयों के बोट काट दिए, क्या वे भी पाकिस्तानी हैं। अखिलेश ने कहा, रामलीला मैदान लोकतंत्र के लिए हल्दीघाटी का मैदान बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *