बिग बॉस 20 से नए प्रोमो सामने आए जिन्हें देखकर फैंस की उत्सकुता और बढ़ गई

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच लगातार नए समीकरण बन रहे हैं और पुराने रिश्तों में भी दरार आती नजर आ रही है। इसी बीच कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू घर के नए कैप्टन बन गए हैं।एक की लाइफ लाइन छीनी कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू के साथ माही विज, कनिका मान और रिति तिवारी ने हिस्सा लिया। टास्क के दौरान घरवालों को नॉमिनेटेड सदस्यों की लाइफ लाइन छीनने की पावर दी गई थी। गुल्लू ने स्काउट ओपी की लाइफ लाइन छीनी, जबकि कनिका ने रोहेद खान और माही ने आसिफ खान की लाइफ लाइन अपने नाम की।
गुल्लू को घर का नया कैप्टन चुन लिया गया

माही और मैरी कॉम में क्यों हुई बहस दूसरी तरफ घर में माही विज और मैरी कॉम के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। मैरी कॉम ने माही से कहा कि उनका प्रोफाइल काफी बड़ा है और उन्हें उनकी तुलना खुद से नहीं करनी चाहिए। इसके जवाब में माही ने पूछा कि वह उनकी बातों से इतना परेशान क्यों हो रही हैं?
