व्यापार की बाधाएं दूर करेंगे, सीमा विवाद भी निपटाएंगे भारत और चीन

प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिया जोर… विवाद में नहीं बदलने पाएं मतभेद
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने व्यापारिक संबंधों से जुड़ी चिंताओं को दूर करने और सीमा विवादों का हल निकालने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोदी और जिनपिंग ने दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक व दीर्घकालिक नजरिये से देखने, मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति-स्थिरता बनाए रखने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारत-चीन को पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और आपसी हित के सिद्धांतों का नई दिल्ली में पीएम मोदी और जिनपिंग।
बैठक में दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों में हुई प्रगति पर भी ध्यान दिया गया

पालन करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास का जरूरी आधार बनी हुई हैं। मोदी ने सीमा से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा समझौतों और समझ का पालन करने की जरूरत पर भी जोर दिया। वहीं, जिनपिंग ने कहा कि जटिल अंतरराष्ट्रीय हालात में दुनिया के दो सबसे बड़ी आबादी वाले देश और वैश्विक दक्षिण के अहम सदस्य होने के नाते भारत-चीन पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। उन्हें मानवता के भविष्य व अपने लोगों की भलाई को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए. व्यावसायिक संबंधों और लोगों की आवाजाही को और बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
