राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विस चुनाव का परिणाम : सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजों को आगामी विधानसभा चुनाव का संकेत बताते हुए विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम बता दिया है। अब विधानसभा चुनाव में लड़ाई एनडीए के 80 फीसदी और विपया के 20 फीसदी के बीच होगी। पीडीए का फिर क्या हाल होगा, यह भी तब पता चल जाएगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर जीपीओ स्थित पटेल पार्क में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि पहले यूपी में एक जिला-एक माफिया समानांतर सत्ता चलाते थे। पर, अब एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज, एक उत्पाद और एक व्यंजन की पहचान बन रही है। कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान मिल रहा – है। सेवा के संकल्प से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनधन खातों और डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ाने वालों को डीबीटी ने जवाब दिया है। अब महिला, किसान, युवा, गरीब और श्रमिकों के खातों में सीधे पैसा पहुंच रहा है।
देश में सेमीकंडक्टर के 12 से अधिक उद्योग क्रियाशील

