निविदा जारी, 2.94 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट से लगेंगे 224 कैमरे

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। हॉस्टल परिसर का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा। इसके लिए डोम और बुलेट कैमरे परिसर में लगाए जाएंगे। यह कैमरे कम रोशनी और रात के समय भी निगरानी का काम करेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी खामियों को भी तत्काल दूर किया जाएगा।वीडियो मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर से रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलेगीदरअसल, संस्थान ने अलग-अलग जगहों और हॉस्टलों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने, जांचने और पुराने सीसीटीवी कैमरों व अन्य एक्सेसरीज को दूसरी जगह लगाने के संबंध में निविदा जारी की है।
आईआईटी दिल्ली के नालंदा हॉस्टल में नया सिक्योरिटी केबिन और स्टेनलेस स्टील गेट लगाने की भी तैयारी

आईआईटी दिल्ली ने 11 हॉस्टलों में 224 कैमरों की निगरानी प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए उठाया है। साथ ही आईआईटी दिल्ली के पास पहले से खराबी पर तय समय में होगी कार्रवाई कैमरों की निगरानी व्यवस्था को 24 घंटे चालू रखने के लिए एजेंसी को 24×7 तकनीकी सहायता देनी होगी। शिकायत मिलने के 30 मिनट में उसकी पुष्टि, एक घंटे में तकनीकी प्रतिक्रिया और अधिकतम 12 घंटे में साइट विजिट का प्रावधान है। गंभीर खराबी में दो घंटे के भीतर प्रतिक्रिया और जरूरत पड़ने पर 48 घंटे में अस्थायी व्यवस्था करनी होगी।
