ईरान से व्यापार बढ़ाने का वादा, रूस को शांति का संदेश

 

 

पुतिन से बोले पीएम, जंग के खात्मे की ओर बढ़ें
पुतिन से बोले पीएम, जंग के खात्मे की ओर बढ़ें

नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से कहा कि भारत आने वाले समय में ईरान के साथ व्यापार का दायरा बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहता है। उन्होंने पश्चिम एशिया विवाद को बातचीत व कूटनीति से सुलझाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने ईरान के साथ व्यापार का दायरा बढ़ाने की घोषणा ऐसे समय में की है जब अमेरिका ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों के खिलाफ आर्थिक हमले की धमकी दी है। शंघाई सहयोग संगठन शिखर
इतर पेजेश्कियन के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी ने कहा, संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान ही मानवता की साझा प्राथमिकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, पेजेश्कियन से मुलाकात में हमने ईरान से दोस्ती को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। हम द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाना चाहते हैं। भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने के सभी प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी की ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत में अंतहीन युद्ध के खात्मे की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

 

ईरान ने शांति स्थापना में भारत से मांगी मदद

पुतिन से बोले पीएम, जंग के खात्मे की ओर बढ़ें
पुतिन से बोले पीएम, जंग के खात्मे की ओर बढ़ें

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने पीएम मोदी से क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, भारत विभिन्न पक्षों के साथ अपने व्यापक संपर्कों का इस्तेमाल कर उन्हें युद्ध और रक्तपात के रास्ते से हटाकर संवाद की राह पर लाने में मदद कर सकता है।बिश्केक में एससीओ बैठक के मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ कार में पीएम मोदी। उन्होंने भारत की तरफ से क्षेत्र में शांति स्थापित करने के सभी प्रयासों के समर्थन का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने कहा, युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। सभी मुद्दों का जल्द शांतिपूर्ण समाधान मानवता की मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *