दूध में डिटर्जेंट व सोडा कंपनियों पर चलेगा मुकदमा

बिस्किट में फाइबर बढ़ाने के लिए पशुओं के चारे का इस्तेमाल
बिस्किट में फाइबर बढ़ाने के लिए पशुओं के चारे का इस्तेमाल

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बिस्किट बनाने में पशुओं के चारे चासभाले होने वाला चोकर मिलाने व अन्य गंभीर उल्लंघनों के लिए सूर्या फूड एंड एग्रो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। वहीं, डोडला डेयरी लि. के फुल क्रीम दूध का सैंपल घटिया पाए जाने और यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स प्रा. लि. की पीली किशमिश में कीटनाशक पाए जाने के खिलाफ आपराधिक व कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इन कंपनियों के उत्पादों में सेहत के लिए बेहद हानिकारक और असुरक्षित तत्व पाए गए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर सूर्या फूड का निरीक्षण किया। यहां खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ीं गंभीर कमियां पाई गईं। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जुर्माना व जेल की सजा हो सकती है
पीली किशमिश में कीटनाशक, प्रतिबंधित रसायन

पूईआईआर की पीली किशमिश के सैंपल में अधिक हानिकारक

बिस्किट में फाइबर बढ़ाने के लिए पशुओं के चारे का इस्तेमाल
बिस्किट में फाइबर बढ़ाने के लिए पशुओं के चारे का इस्तेमाल

कीटनाशक पाए गए। इसके अलावा थियामेथोक्सम व फ्लुओपिरम जैसे प्रतिबंधित रसायन की मात्रा भी अधिक मिली। आर्गेनिक के नाम पर ग्राहकों को रसायनयुक्त उत्पाद बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी गई है।फाइबर बढ़ाने के लिए हो रहा था इस्तेमाल : जांच में पाया गया कि प्रियागोल्ड बिस्किट में फाइबर बढ़ाने के लिए पशुओं के चारे का इस्तेमाल किया जा रहा था। बोरियों में रखे चोकर पर पशु आहार लिखा हुआ था। संयंत्र में भंडारण, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी गंभीर कमियां पाई गईं। कंपनी का लाइसेंस पहले ही रद्द किया गया था।डोडला डेयरी के दूध में मिलावट पर अफसरों पर कार्रवाई तेलंगाना की डोडला डेयरी के फुल क्रीम दूध में फैट की मात्रा तय मानकों से कम मिली। वहीं दूध में डिटर्जेंट व कास्टिक सोडा की मौजूदगी मिली। करीब छ हजार करोड़ की इस कंपनी जुड़े जिम्मेदारों पर केस दर्ज करने की मंजूरी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *