छह माह में एक लाख को नौकरी गंगा एक्सप्रेसवे अब हरिद्वार तक

 

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी

10,761 करोड़ से बनेगा, 100 किमी हिस्सा यूपी जबकि 30 किमी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह माह में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। अलग-अलग विभागों और चरणों में हर सप्ताह नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। दूसरी ओर, मंगलवार को ही यूपी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस पर 10,761 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका 100 किमी हिस्सा यूपी में होगा। 30 किमी हिस्सा उत्तराखंड में होगा। इसके बाद प्रयागराज से हरिद्वार की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

यूपी कैबिनेट की अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी

सीएम योगी ने लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कृषि विभाग में चयनित 3446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) व 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद एक लाख नौकरियों की घोषणा
की। उन्होंने कहा, सरकार नौ साल में 9.30 लाख युवाओं को नौकरी दे चुकी है। आयोग और बोर्ड पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया से बिना भेदभाव, आरक्षण का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिला रहे बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री यूपी कैबिनेट की अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत परिवहन निगम बुजुर्ग महिलाओं को विशेष स्मार्ट कार्ड देगा। इससे रोजाना 88,438 महिला यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस पर हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *