गंगा उफनाई तो छोड़कर जाना पड़ा घर

Pakistan सीमा पर सेना ने तैनात की ड्रोन की बाज बटालियन
Pakistan सीमा पर सेना ने तैनात की ड्रोन की बाज बटालियन

Pakistan से लगी सीमा पर अपनी ड्रोन और हवाई निगरानी क्षमता मजबूत करते हुए सेना ने पंजाब में एक समर्पित ड्रोन इकाई बाज बटालियन के औपचारिक गठन की घोषणा की है। जालंधर स्थित 11वीं कोर के तहत यह बटालियन पश्चिमी मोर्चे पर दुश्मन के ठिकानों, बंकरों और घुसपैठ के रास्तों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखेगी। यह यूनिट सामरिक आंकड़ों को तुरंत जमीनी सैनिकों और कमांडरों तक पहुंचाएगी, जिससे युद्ध के मैदान में फैसले लेने की गति तेज होगी।इस बटालियन का गठन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 11वीं कोर पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान से लगी सीमा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बटालियन में लंबी उड़ान भरने वाले सर्विलांस ड्रोन से लेकर सामरिक हमलों में सक्षम यूएवी शामिल हैं जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। ब्यूरो

उधमपुर के जंगलों में 5 आतंकियों का ग्रुप सक्रिय अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Pakistan सीमा पर सेना ने तैनात की ड्रोन की बाज बटालियन
Pakistan सीमा पर सेना ने तैनात की ड्रोन की बाज बटालियन

रियासी और उधमपुर के पहाड़ी इलाकों में पांच आतंकियों के एक समूह के सक्रिय होने का इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिला है। इनमें चार विदेशी और एक स्थानीय आतंकी के शामिल होने की आशंका है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सामने आ रही संदिग्ध गतिविधियों के बीच इस इनपुट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। दोनों जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रियासी और उधमपुर के दूरदराज के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। कुछ संदिग्धों के ग्रामीणों स पानी और खाना मांगने की भी जानकारी सामने आई है ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। रियासी जिव के पौनी की पंचायत कोठियां के सुधीन और उधमप जिले के रामनगर के जोफड़ के जंगलों व आसपास के गांवों में हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबल `ने तलाशी अभियान चलाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *