नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो का आगाज

डिफेंस सेक्टर में 56 गुना बढ़ गया निर्यात
डिफेंस सेक्टर में 56 गुना बढ़ गया निर्यात

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आर्थिक विकास दर पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर निशाना साधा। नेता विपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना शाह ने कहा, कुछ वक्रदृष्टा जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाते रहते हैं। दुनियाभर में इतनी उथल-पुथल और अशांति के माहौल के बीच अनेक बाधाओं के बावजूद भारत की विकास दर 7.8 फीसदी है और यह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ रही है। जिन्हें भारत की अर्थव्यवस्था मृत लगती है, दरअसल उनकी अपनी सोच ही मृत हो चुकी है, इसलिए उन्हें देश का विकास दिखाई नहीं देता।शाह ने शुक्रवार को कहा, मूडीज ने विकास दर का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। जापान की प्रमुख रेटिंग एजेंसी जेसीआर ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को बीबीबी+ से अपग्रेड करके ए- तक पहुंचा दिया है। जुलाई में रिकॉर्ड 2.11 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। छह राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में 12.2 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है।

गृह मंत्री का विपक्ष पर निशानाक

डिफेंस सेक्टर में 56 गुना बढ़ गया निर्यात
डिफेंस सेक्टर में 56 गुना बढ़ गया निर्यात

जिनकी सोच मृत हो चुकी, उन्हें देश का विकास दिखाई नहीं देता : शाह इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में 2015 की तुलना में 11 गुना वृद्धि हुई है। शाह ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को 2047 में एक विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प दिया है, उसे हम सिद्ध करेंगे। मोदी सरकार ने मॉरीशस, यूएई, ऑस्ट्रिया, शाह ने कहा कि यूपी के झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड विकसित किए जा रहे हैं। डिफेंस सेक्टर में यूपी में निवेश आ रहा है। शाह ने कहा, रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। डिफेंस सेक्टर में निर्यात 2013-14 से 56 गुना बढ़ा है। गृह मंत्री ने कहा, 2013 में यूपी को औद्योगिक निवेश कांफ्रेंस दिल्ली में करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना था कि खराब कानून व्यवस्था से निवेशक यूपी में नहीं आना चाहते। अब यूपी भय-मुक्त निवेश केंद्र और विकास का इंजन बन रहा है। यूपी तय कर सकता है कि हम एक ट्रिलियन डॉलर बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *