भारी बारिश से दो दिन में 90 की गई जान आज से राहत की उम्मीद

यूपी में 32 और मौतें पहाड़ों पर बर्फबारी से रास्ते बंद, यात्री फंसे
यूपी में 32 और मौतें पहाड़ों पर बर्फबारी से रास्ते बंद, यात्री फंसे

भारी बारिश से यूपी से लेकर नेपाल तक हालात खराब हैं। यूपी में बारिश के चलते मकान-दीवार गिरने से 32 लोगों की जान चली गई। बीते दो दिनों में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी के अवध के जिलों में बारिश और तूफान से हुए हादसों में सर्वाधिक 11 मौतें हुईं। बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है जिससे बाढ़ का खतरा गहरा गया। नेपाल में बारिश और भूस्खलन ने भी चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यूपी में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। उधर, पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल में रोहतांग, किन्नौर और स्पीति में बर्फबारी से कई जगह रास्ते बंद हो गए। किन्नौर में भारी मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच कई घंटे तक बंद रहा। उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते चारों धामों की यात्रा रविवार को भी बंद रही।
भारी बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है।

फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 320 मिमी गिरा पानी

यूपी में 32 और मौतें पहाड़ों पर बर्फबारी से रास्ते बंद, यात्री फंसे
यूपी में 32 और मौतें पहाड़ों पर बर्फबारी से रास्ते बंद, यात्री फंसे

यूपी में फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 320 मिमी बारिश दर्ज की गई। गौरखपुर में 234.2, लखीमपुर खीरी में 195 और महराजगंज में 186 मिमी बारिश हुई। बर्फबारी में 136 पर्वतारोही फंसे उत्तरकाशी। लगातार बर्फबारी से गंगोत्री ग्लेशियर की चोटियों सहित उच्च हिमालयी पास पर ट्रैकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही बेस कैंप व अन्य स्थानों पर फंसे हुए हैं। सभी सुरक्षित हैं। निकालने के लिए सोमवार सुबह अभियान चलेगा। कैलाश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला शिमला/धर्मशाला। रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू, किन्नौर व स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, चोरी-छिपे किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए और फंसे राजस्थान व गुजरात के नौ श्रद्धालुओं को प्रशासन ने रेस्क्यू कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *