भारत-पोलैंड ने 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर जताई सहमति

 पीएम मोदी-डोनाल्ड टस्क के बीच रक्षा व एआई में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
पीएम मोदी-डोनाल्ड टस्क के बीच रक्षा व एआई में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और पोलैंड ने 2030 तक अपना द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार लगभग 6 से 6.4 अरब डॉलर का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच बृहस्पतिवार को वार्ता हुई। इसमें रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और साइबर सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। टस्क बुधवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे, उनके साथ करीब 100 प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी थे। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने रणनीतिक साझेदारी को ठोस परिणामों में बदलने का संकल्प दोहराया।

पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क के साथ पीएम मोदी

 पीएम मोदी-डोनाल्ड टस्क के बीच रक्षा व एआई में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
पीएम मोदी-डोनाल्ड टस्क के बीच रक्षा व एआई में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

डोनाल्ड टस्क ने मोदी को वैश्विक स्तर पर ‘आशा की किरण’ बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे शक्तिशाली देश का नेतृत्व कर रहे मोदी हम सभी के लिए उम्मीद की किरण हैं। मोदी ने पोलैंड कीजीडीपी के एक ट्रिलियन डॉलर पार करने पर टस्क को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द क्रियान्वयन पर जोर दिया। इससे मशीनरी, रसायन और इंजीनियरिंग उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रेलवे, उन्नत विनिर्माण और जैव प्रौद्योगिकी में निवेश के अवसर बढ़ेंगे।दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। पोलैंड ने विस्तारित सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। उसने 2028-29 के लिए भारत की अस्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का भी समर्थन दोहराया। आतंकवाद के सभी रूपों, विशेषकर सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *